Crime : नालागढ़ पुलिस थाना IED विस्फोट मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, NIA की कार्रवाई
Crime : राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण ने सोलन जिले के नालागढ़ पुलिस थाना परिसर में हुए IED विस्फोट के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच के दौरान महावीर कुमार उर्फ काका, अजय मेहरा और मनप्रीत सिंह उर्फ मणि की कथित संलिप्तता सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई।
सोलन/नालागढ़
नालागढ़ पुलिस थाना परिसर में जांच अधिकारी के कमरे से सटी बाहरी दीवार के पास IED विस्फोट हुआ था। इस घटना के बाद एक जनवरी को नालागढ़ पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया। बाद में NIA ने जांच अपने हाथ में लेते हुए आठ मई को मामला दोबारा दर्ज किया। एजेंसी के बयान के अनुसार, जांच के दौरान तीनों आरोपियों की भूमिका सामने आई, जिसके आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
NIA ने बताया कि विस्फोट के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए मामले की जांच जारी है। तीनों आरोपियों को शिमला स्थित विशेष NIA अदालत में पेश किया गया। अदालत ने महावीर कुमार और अजय मेहरा को आठ दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है, जबकि मनप्रीत सिंह को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
