Loading...

रेणुका जी बांध परियोजना के दूसरे चरण में 31 प्रभावित परिवारों की सूची अधिसूचित

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 42 Mins Ago • 1 Min Read

रेणुका जी बांध परियोजना ददाहू के दूसरे चरण में प्रस्तावित रूप से गृहविहीन होने वाले 31 संरचना-अधिगृहीत परिवारों की सूची अधिसूचित कर दी गई है। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा के अनुसार, महाप्रबंधक रेणुका जी बांध परियोजना से प्राप्त सूचियों के आधार पर यह अधिसूचना जारी की गई है। संबंधित परिवारों की विस्तृत सूची 10 अक्तूबर 2026 तक निर्धारित स्थानों पर देखी जा सकती है।

नाहन

अधिसूचित सूची में पंचायत या राजस्व गांव संगड़ाह के लग्नू से 12, ददाहू के दीद बगड़ से दो, ददाहू के पराड़ा से सात, लाना भाल्टा के बोगली व्यालग से चार और राजगढ़ के काथली भरन से दो परिवार शामिल हैं। इसके अतिरिक्त संगड़ाह के रजाना से दो तथा नौहराधार के गवाही से दो परिवार अधिसूचित किए गए हैं। इन सभी 31 परिवारों की केवल संरचनाओं का अधिग्रहण किया गया है।

सूची देखने और आपत्ति दर्ज कराने की अवधि

परिवारों की विस्तृत सूची उपायुक्त सिरमौर की आधिकारिक वेबसाइट और संबंधित पटवार वृत्त संगड़ाह, रजाना, ददाहू, बेचड़ का बाग, लाना मछेर, डिम्बर तथा निहोग में 26 सितम्बर से 10 अक्तूबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी। जिन लोगों की भूमि या घर परियोजना के लिए अधिगृहीत हुए हैं, लेकिन उनका नाम सूची में नहीं है या गलत तरीके से शामिल किया गया है, वे निर्धारित अवधि में लिखित दावा या आक्षेप प्रस्तुत कर सकते हैं।

दावे और आक्षेप रेणुका जी बांध परियोजना कार्यालय ददाहू, तहसीलदार ददाहू तथा रेणुका जी स्थित संगड़ाह, नौहराधार और राजगढ़ के संबंधित कार्यालयों में दिए जा सकते हैं। नायब तहसीलदार, उपतहसील नारग के भू-व्यवस्था वृत्त वासनी कार्यालय में भी आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। प्रभावित व्यक्ति अपना दावा व्यक्तिगत रूप से या पंजीकृत डाक के माध्यम से भेज सकते हैं। 10 अक्तूबर 2026 के बाद प्राप्त दावे या आक्षेप मान्य नहीं होंगे।

Related Topics: •