Crime / पुरुवाला में अवैध खनन सामग्री से भरा टिप्पर पकड़ा, चालक पर मामला दर्ज
Crime : पुरुवाला क्षेत्र में खनन नियमों के उल्लंघन के मामले में पुलिस ने अवैध खनन सामग्री से भरा एक टिप्पर पकड़ा है। जांच के दौरान चालक आवश्यक दस्तावेज और खनन सामग्री का वैध परिगमन पत्र प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नाहन
सिरमौर जिले के पुरुवाला क्षेत्र में खनन नियमों के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। सहायक खनिज निरीक्षक मुकेश कुमार और संजीव कुमार की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की।शिकायत के अनुसार 15 जुलाई को ड्यूटी के दौरान हरीपुर टोहाना स्थित गिल पेट्रोल पंप के समीप एक 12 टायर टिप्पर (एचआर-37ई-4283) संदिग्ध अवस्था में खड़ा मिला। जांच के दौरान वाहन का नंबर आंशिक रूप से मिटा हुआ पाया गया।
चालक जुलफान निवासी खिदराबाद (हरियाणा) वाहन में लदे पत्थरों से संबंधित कोई वैध परिगमन पत्र या वाहन के आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।पुलिस थाना पुरुवाला में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चिन सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि की है।