Loading...

Crime / पुरुवाला पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, दो मामलों में 10 लीटर शराब बरामद

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 10 May 2026 • 1 Min Read

Crime : जिला सिरमौर के थाना पुरुवाला पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में कुल 10 लीटर अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

पांवटा साहिब

थाना पुरुवाला पुलिस ने 9 मई को कार्रवाई करते हुए पहले मामले में रविंद्र कुमार पुत्र जगर सिंह निवासी किशनकोट, डाकघर राजबन, तहसील पांवटा साहिब जिला सिरमौर के कब्जे से 5 लीटर अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 39(1)A के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में पुलिस द्वारा आगामी जांच जारी रखी गई है।

इसी दिन पुलिस ने एक अन्य कार्रवाई के दौरान रामपुरघाट क्षेत्र की एक महिला के कब्जे से भी 5 लीटर अवैध शराब बरामद की। महिला आरोपी के खिलाफ भी थाना पुरुवाला में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 39(1)A के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों मामलों में बरामद अवैध शराब को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

अवैध शराब कारोबारियों पर लगातार कार्रवाई

पुरुवाला पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। पुलिस टीम लगातार गश्त और निगरानी के माध्यम से ऐसे मामलों पर नजर बनाए हुए है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Topics: