Loading...

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर कुमार ने साधा विधायक पर निशाना , बोले स्थानीय विधायक ने केवल अपना करवाया विकास

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 1 Hour Ago • 1 Min Read

कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज चुनावों के बीच भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो ने कांग्रेस और कुछ आजाद नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा समर्थित उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करते हुए क्षेत्र में भाजपा की बड़ी जीत का दावा किया।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज चुनावों के बीच राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्माता नजर आ रहा है। कुटलैहड़ भाजपा के दिग्गज नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर कुमार ने धनेत जिला पार्षद वार्ड के बीहड़ू में आयोजित जन सभा के दौरान कांग्रेस और कुछ आजाद नेताओं पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वर्तमान विधायक ने केवल अपना विकास करवाया, जबकि सत्जहनी जनता की समस्याओं को पूरी तरह नजर अंदाज किया गया। इस जनसभा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने भाजपा समर्थित जिला पार्षद उम्मीदवार वीना देवी के पक्ष में जोरदार प्रचार करते हुए जनता से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। भाजपा नेता दविंदर कुमार ने दावा किया कि इस बार पंचायती राज चुनावों में भाजपा बड़ी जीत दर्ज करेगी और क्षेत्र में विकास की नई दिशा तय होगी।

कुटलैहड़ में एक नेता 20 वर्षों तक सत्ता में रहने के बाद भी अब कर रहा गुमराह, पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो ने अपने संबोधन में कहा कि धनेत जिला पार्षद वार्ड से वीना देवी भाजपा समर्थित उम्मीदवार हैं, लेकिन एक नेता निजी स्वार्थ के चलते जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। दविदर कुमार भुट्टो ने कहा कि 20 वर्षों तक जिस भाजपा ने उसे सत्ता की कुर्सी पर बैठाए रखा। अब उसी मां सम्मान पार्टी से धोखा करके आजाद प्रत्याशी भाजपा उम्मीदवारों के खिलाफ खड़ा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर तक पूरी मजबूती के साथ चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं और जनता का भरपूर समर्थन भाजपा को मिल रहा है। दविंदर कुमार भुट्टो ने बिना नाम लिए कुछ नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कुटलैहड़ में एक “बंटी-बबली की जोड़ी” पंचायती राज चुनावों को भ्रमित करने में लगी हुई है। जो 2024 के उपचुनावों में एक वोट सीएम को एक वोट पीएम को देने की बात जनता में करते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग वर्षों तक भाजपा के साथ रहकर सत्ता का सुख भोगते रहे, वही आज पार्टी के खिलाफ प्रचार कर रहे हैं।

दविंदर कुमार ने कहा कि भाजपा ने कई नेताओं को पहचान सम्मान दिया, लेकिन अब वही लोग व्यक्ति गत महत्वाकांक्षा के चलते पार्टी विरोधी गतिविधियों में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि जनता ऐसे लोगों को इस चुनाव में करारा जवाब देगी।

सनातन धर्म हमारे लिए सबसे ऊपर, छोड़ी विधायक की कुर्सी, जनसभा को संबोधित करते हुए दविंदर कुमार भुट्टो ने भाजपा को सनातन विचारधारा की पार्टी बताते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए सनातन धर्म सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल चुनावी राजनीति नहीं करती, बल्कि राष्ट्रवाद और संस्कृति की रक्षा के लिए काम करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारों ने देश और प्रदेश में विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य किया है। केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है और भाजपा कार्य कर्ता घर-घर जाकर केंद्र सरकार की नीतियों को लोगों तक पहुंचा रहे हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि गांव-गांव जाकर भाजपा की नीतियों और उपलब्धियों का प्रचार करें तथा प्रत्येक बूथ पर भाजपा प्रत्याशियों को मजबूत करें।

धनेत जिला पार्षद वार्ड में डीहर से भाखड़ा तक भाजपा की आंधी, भाजपा प्रत्याशी की जीत तय, पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो ने दावा किया कि कुटलैहड़ क्षेत्र में भाजपा के पक्ष में जबरदस्त माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि डीहर से लेकर भाखड़ा तक भाजपा की आंधी चल रही है और कांग्रेस तथा आजाद प्रत्याशियों के “तंबू उखड़ जाएंगे। उन्होंने कहा कि जनता विकास चाहती है और भाजपा ही विकास की गारंटी दे सकती है। उन्होंने वीना देवी को ईमानदार, कर्मठ और जनसेवा के लिए समर्पित उम्मीदवार बताते हुए कहा कि यदि जनता उन्हें भारी मतों से विजयी बनाती है तो क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

दविंदर कुमार ने कहा कि भाजपा संगठन बूथ स्तर से लेकर जिला परिषद तक पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ रहा है और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि पंचायत प्रतिनिधियों से लेकर जिला पार्षद तक जहां भाजपा समर्थित उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं।

दविंदर भुट्टो का सुक्खू सरकार पर तीखा हमला, हर वर्ग सुक्खू सरकार से दुःखी, पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो ने हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश का हर वर्ग वर्तमान सरकार से दुखी है। कर्मचारियों, युवाओं, किसानों और महिलाओं की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि साढ़े तीन वर्षों में सरकार केवल “मित्र मंडली” को खुश करने में लगी रही, जबकि आम जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़े हैं और कांग्रेस सरकार जनहित के मुद्दों पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। दविंदर कुमार ने कहा कि पंचायती राज चुनाव भाजपा के लिए “फाइनल मुकाबले” की शुरुआत हैं और आने वाले समय में जनता कांग्रेस को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि एक-एक वोट भाजपा के खाते में डालकर विकास और मजबूत नेतृत्व को चुनें।

Related Topics: