सिरमौर / देवामानल स्कूल मे 51 बच्चों के लिए 1 भी नियमित शिक्षक नही
खंड शिक्षा अधिकारी नौहराधार ने प्रतिनियुक्ति पर भेजा एक अध्यापक
संगड़ाह
नागरिक उपमंडल संगड़ाह अथवा शिक्षा खंड नौहराधार के अंतर्गत आने वाले राजकीय प्राथमिक विद्यालय देवामानल में इन दिनों 51 बच्चों के लिए 1 भी नियमित शिक्षक न होने पर अभिभावकों ने विभाग व सरकार के प्रति नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने अभिभावक शिक्षक संघ की बैठक में आज शिक्षा विभाग, प्रदेश सरकार व स्थानीय विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार से जल्द यहां 2 शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की।
उन्होंने कहा कि, प्रतिनियुक्ति पर भेजे जा रहे अध्यापक को इस केंद्र स्कूल में डाक बनाने, मिड डे मील व विभिन्न सरकारी परियोजनाओं का काम भी देखना पड़ रहा है तथा प्रदेश सरकार के शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के दावे यहां खोखले साबित हो रहे हैं।
खंड शिक्षा अधिकारी नौहराधार सरोज बाला व शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक सिरमौर राजीव ठाकुर ने कहा कि, फिलहाल यहां एक शिक्षक की प्रतिनियुक्ति की गई है और जल्द एक नियमित अध्यापक की नियुक्ति अथवा ज्वाइनिंग होनी है।