Loading...

ऊना में दिशा समिति की बैठक 2 सितंबर को, अनुराग ठाकुर करेंगे अध्यक्षता

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 31 Aug 2026 • 1 Min Read

ऊना में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक 2 सितंबर को सुबह 10 बजे जिला परिषद सम्मेलन कक्ष में आयोजित होगी। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं दिशा समिति के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में केंद्र प्रायोजित योजनाओं के तहत जिले में चल रहे विकास कार्यों और विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

बैठक के दौरान संबंधित विभागों से केंद्र प्रायोजित योजनाओं की वर्तमान स्थिति, प्रगति और कार्यान्वयन से जुड़े विषयों की जानकारी ली जाएगी। इसके माध्यम से जिले में जारी विकास कार्यों की स्थिति की समीक्षा करने के साथ योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित पहलुओं पर चर्चा की जाएगी।

उपायुक्त जतिन लाल ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को अपने विभागों से संबंधित योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति का विवरण बैठक में प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है, ताकि दिशा समिति के समक्ष उनकी स्थिति की समीक्षा की जा सके।

Related Topics: