Loading...

डीएलएड: 5 अक्तूबर से 3 नवंबर तक होंगी प्रथम-द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं, डेटशीट जारी

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 7 Hours Ago • 1 Min Read

डीएलएड: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने प्रथम और द्वितीय वर्ष की नियमित, री-अपीयर, फेल और पूर्ण विषयों की परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षाएं 5 अक्तूबर से 3 नवंबर तक प्रदेश के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों और निजी प्रशिक्षण केंद्रों में आयोजित की जाएंगी। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर पूरी डेटशीट देख सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा के अनुसार, डीएलएड प्रथम वर्ष में बैच 2025-27 के नियमित विद्यार्थियों और बैच 2024-26 के री-अपीयर, फेल तथा पूर्ण विषयों वाले अभ्यर्थियों की परीक्षाएं 5 से 17 अक्तूबर तक होंगी। बोर्ड ने परीक्षार्थियों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय देने के उद्देश्य से डेटशीट समय रहते जारी की है।

द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 21 अक्तूबर से

डीएलएड द्वितीय वर्ष में बैच 2024-26 के नियमित विद्यार्थियों और बैच 2023-25 के री-अपीयर, फेल तथा पूर्ण विषयों वाले अभ्यर्थियों की परीक्षाएं 21 अक्तूबर से 3 नवंबर तक चलेंगी। परीक्षा का समय सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। सभी केंद्रों को परीक्षाओं के सुचारू और नकल-रहित संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम आधा घंटा पहले केंद्र पर पहुंचना होगा।

Related Topics: