HNN / नाहन
आज शारदीय नवरात्रि की अष्टमी तिथि है। इसे दुर्गाष्टमी और महा अष्टमी के नाम से जाना जाता है। नवरात्रि के आठवें दिन मां शक्ति के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा का विधान होता है और इस दिन कन्या पूजन किया जाता है। जिसमें 2 वर्ष से लेकर 10 वर्ष की आयु की कन्या को घर पर बुलाकर उनका स्वागत और पूजा की जाती है। नवरात्रि के पर्व पर दुर्गा अष्टमी और नवमी तिथि का विशेष महत्व होता है।
आज शुभ योग में होगी अष्टमी पूजा
शारदीय नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर मां महागौरी और कन्या पूजन करने का विधान होता है। इस बार दुर्गा महाष्टमी तिथि पर दो शुभयोग बन रहा जो बहुत ही शुभ माना गया है। महाष्टमी के दिन शोभन और रवि योग नाम के शुभ योग बन रहे हैं। शोभन योग 03 अक्तूबर को दोपहर 2 बजकर 22 मिनट तक रहेगा और रवियोग 04 अक्तूबर तक रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन दोनों योगों में पूजा बहुत ही शुभ और फलदायी मानी गई है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
कन्या पूजा का महत्व
नवरात्रि पर कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है। महाष्टमी और नवमी के दिन कुमारी कन्याओं की पूजा की जाती है। इन्हे कंजक और कुमारिका पूजा के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार 2 से 10 वर्ष की आयु की कुमारी कन्याओं का पूजन शुभ और उपयुक्त रहता है। कन्या पूजन में 9 बालिकाओं को देवी के अलग-अलग रूपों से इनकी पूजा की जाती है।
मां महागौरी के मंत्र
आज दुर्गा अष्टमी पर मां महागौरी के इस मंत्र का जाप अवश्य करें।
मां महागौरी के मंत्र
श्वेते वृषे समारूढा श्वेताम्बरधरा शुचिः।
महागौरी शुभं दद्यान्त्र महादेव प्रमोददा।।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





