Loading...

Result / मुख्यमंत्री सुक्खू ने HPBOSE 10वीं परीक्षा के टॉपर्स को दी बधाई

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 10 May 2026 • 1 Min Read

Result : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

शिमला

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बोर्ड परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कांगड़ा की छात्रा अनमोल ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। वहीं ऊना के अभिनव मेहता, बिलासपुर की पूर्णिमा शर्मा और ऊना की रूहानी धीमान ने दूसरा स्थान प्राप्त कर शानदार उपलब्धि हासिल की है।

मुख्यमंत्री ने हमीरपुर की आश्विका शर्मा और मंडी की अलीशा ठाकुर को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी निरंतर मेहनत, लगन और समर्पण का परिणाम है। यह उपलब्धि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की सलाह

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास बनाए रखने और लगातार मेहनत करते रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने भीतर ज्ञान का दीपक हमेशा जलाए रखना चाहिए और जीवन में निरंतर आगे बढ़ते रहना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और अवसर उपलब्ध करवाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को भी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि परिवार और शिक्षकों के सहयोग तथा मार्गदर्शन से ही विद्यार्थी इस तरह की उपलब्धियां हासिल कर पाते हैं। मुख्यमंत्री ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं कीं।

Related Topics: