Loading...

Election / काला अंब वार्ड में रीना रानी की ऐतिहासिक जीत, 2414 वोट लेकर बनीं पंचायत समिति सदस्य

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 1 Hour Ago • 1 Min Read

पंचायती राज चुनावों की मतगणना के बीच नाहन विधानसभा क्षेत्र के पंचायत समिति वार्ड नंबर-7 काला अंब से रीना रानी ने एकतरफा जीत दर्ज कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। रीना रानी को कुल 2414 मत प्राप्त हुए, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी शालू को 625 और सुरेश को 471 मत मिले। भारी मतों के अंतर से मिली इस जीत को क्षेत्र में स्पष्ट जनादेश के रूप में देखा जा रहा है।

नाहन

वहीं राजगढ़ विकास खंड के टिककर पंचायत समिति वार्ड नंबर-10 से भूपेंद्र सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। भूपेंद्र सिंह को 1122 मत प्राप्त हुए, जबकि कपिल देव को 495 और देशराज को 454 मत मिले। ग्राम कनेच निवासी भूपेंद्र सिंह को विजेता घोषित किया गया।

पच्छाद-राजगढ़ के काथली भरण निर्वाचन क्षेत्र वार्ड नंबर-9 में सुशील कुमार ने जीत दर्ज की। सुशील कुमार को 1045 मत मिले, जबकि नरेश कुमार के पक्ष में 978 मत पड़े। ग्राम भनोग, डाकघर डिब्बर निवासी सुशील कुमार को विजेता घोषित किया गया।

पच्छाद के बजगा पंचायत समिति वार्ड नंबर-5 में त्रिकोणीय मुकाबले में हेमलता ने बाजी मारी। हेमलता को 811 मत मिले, जबकि किरण देवी को 641 और आकांक्षा ठाकुर को 503 मत प्राप्त हुए।

इसी प्रकार पंचायत समिति वार्ड नंबर-6 में कविता शर्मा ने शानदार जीत दर्ज की। कविता शर्मा को 1354 मत मिले, जबकि सरिता कुमारी को 913 और किरण बाला को 855 मत प्राप्त हुए।

राजगढ़ के एक अन्य पंचायत समिति वार्ड में निखिल ने जीत हासिल की। निखिल को 792 मत मिले, जबकि देवेंद्र कुमार को 555, बालवीर को 526 और कपिल को 198 मत प्राप्त हुए।

उधर कोटी पड़ोग पंचायत समिति वार्ड नंबर-1 में सुदर्श कुमार ने शानदार जीत दर्ज की। सुदर्श कुमार को 1271 मत मिले, जबकि संदीप कुमार को 731 और हरिदास को 257 मत प्राप्त हुए।

पंचायत समिति चुनावों के इन परिणामों के बाद संबंधित क्षेत्रों में विजयी उम्मीदवारों के समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल है। कई स्थानों पर समर्थकों ने मिठाइयां बांटकर और एक-दूसरे को बधाई देकर जीत का जश्न मनाया। चुनाव परिणामों ने ग्रामीण राजनीति के नए समीकरण भी तय कर दिए हैं और अब लोगों की निगाहें नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के विकास कार्यों पर टिकी हैं।

Related Topics: