नाहन पंचायत समिति में रमेश चौधरी अध्यक्ष और माया देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित
Election : सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में पंचायत समिति नाहन के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें भाजपा समर्थित रमेश चौधरी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष तथा माया देवी को उपाध्यक्ष निर्वाचित चुना गया। निर्वाचन प्रक्रिया बुधवार को बीडीओ कार्यालय नाहन में आयोजित की गई।
नाहन
एसडीएम नाहन राजीव संख्यान की अध्यक्षता में आयोजित निर्वाचन बैठक में पंचायत समिति के 15 सदस्यों में से भाजपा समर्थित 11 सदस्यों ने भाग लिया। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान कांग्रेस समर्थित कोई भी सदस्य बैठक में उपस्थित नहीं हुआ। इसके बाद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न कराया गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ
निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद एसडीएम राजीव संख्यान ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमेश चौधरी और उपाध्यक्ष माया देवी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। पंचायत समिति के गठन के साथ ही क्षेत्र में स्थानीय विकास कार्यों और पंचायत स्तर की गतिविधियों को लेकर नई कार्यकारिणी की जिम्मेदारियां तय हो गई हैं।
भाजपा ने जताया आभार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने पंचायत समिति नाहन में भाजपा समर्थित नेतृत्व के गठन पर क्षेत्रवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय और पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में मतदाताओं ने अपना जनमत दिया है।