हिमाचल में दो आईएएस अधिकारियों के तबादले, कुल्लू और किन्नौर को मिले नए डीसी
हिमाचल सरकार ने कुल्लू और किन्नौर के डीसी पद पर नई नियुक्तियां कीं।
हिमाचल प्रदेश सरकार ने सिविल सेवा बोर्ड की सिफारिशों पर दो आईएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। डॉ. अमित कुमार शर्मा को कुल्लू का डीसी नियुक्त किया गया है, जबकि सोनाक्षी सिंह तोमर को किन्नौर के डीसी पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
शिमला
सरकारी आदेशों के अनुसार किन्नौर के डीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा अब कुल्लू के डीसी होंगे। इसके साथ ही एडीएम एवं आरडीए (विकास)-सह-परियोजना निदेशक सुरजीत सिंह को इस अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।
बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण की मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोनाक्षी सिंह तोमर को किन्नौर का डीसी नियुक्त किया गया है। प्रधान सचिव कार्मिक एम सुधा देवी ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।