Loading...

Employee: 38 वर्ष 2 माह 25 दिन की सेवा के बाद सहायक लोक सम्पर्क अधिकारी नीलम कुमारी सेवानिवृत्त

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 59 Mins Ago • 1 Min Read

Employee: सहायक लोक सम्पर्क अधिकारी नीलम कुमारी सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग में 38 वर्ष 2 माह 25 दिन की सेवा पूरी करने के बाद सोमवार को जिला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय ऊना से सेवानिवृत्त हुईं। इस अवसर पर कार्यालय परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके विभागीय योगदान की सराहना करते हुए स्वस्थ एवं सुखद भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

नीलम कुमारी ने सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग में अपने सेवाकाल की शुरुआत जिला लोक सम्पर्क कार्यालय ऊना में आशुटंकक के पद से की थी। लंबे सेवाकाल के दौरान उन्होंने ऊना, हमीरपुर, कांगड़ा और निदेशालय शिमला में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। विभाग के अनुसार, उन्होंने कार्य के प्रति निष्ठा, अनुशासन, कार्यकुशलता और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाईं तथा विभागीय कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

विदाई समारोह में सेवाओं की सराहना

विदाई समारोह की अध्यक्षता जिला लोक सम्पर्क अधिकारी ऊना सचिन संगर ने की। उन्होंने नीलम कुमारी को सेवानिवृत्ति की शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घकालीन योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि नीलम कुमारी ने अपने सेवाकाल में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ विभागीय दायित्व निभाए। उनकी कार्यकुशलता, अनुशासन और सहयोगात्मक कार्यशैली विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगी।

सचिन संगर ने कहा कि सरकारी सेवा से सेवानिवृत्ति जीवन के एक महत्वपूर्ण पड़ाव के समापन के साथ नए चरण की शुरुआत भी है। उन्होंने नीलम कुमारी के सुखद, स्वस्थ और आनंदमय भविष्य की कामना की। इस अवसर पर जिला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय ऊना के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा विभाग में दी गई उनकी सेवाओं को याद किया।

Related Topics: