Loading...

FIR / सिरमौर में कृषि स्टार्टअप संचालक से तीन लाख रुपये मांगने और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 1 Hour Ago • 1 Min Read

FIR : जिला सिरमौर के पच्छाद क्षेत्र में कृषि स्टार्टअप संचालक से तीन लाख रुपये की मांग करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि स्टार्टअप स्थापित करने के बदले रुपये मांगे गए और लगातार धमकियां दी जा रही थीं।

पच्छाद

पुलिस के अनुसार नवीन सिंह निवासी आदर्श कुटीर, वार्ड नंबर-4, हब्बन रोड, राजगढ़ ने थाना पच्छाद में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि ग्राम बनूना में आधुनिक कृषि को बढ़ावा देने और स्थानीय किसानों की आय व आजीविका में सुधार के उद्देश्य से उन्होंने कृषि स्टार्टअप स्थापित किया है।

स्टार्टअप शुरू होने के बाद धमकी देने का आरोप

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि ग्राम बनूना निवासी गणेश दत्त स्टार्टअप शुरू होने के बाद से लगातार जान से मारने की धमकियां दे रहा है। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी ने तीन लाख रुपये की मांग की और कहा कि यह राशि गांव में उद्यम स्थापित करने की एवज में देनी होगी।

शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि शिकायत के आधार पर थाना पच्छाद में संबंधित आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Related Topics: