Loading...

FIR / सिरमौर में जमीन पर जबरन कब्जे के प्रयास का आरोप, मारपीट और धमकी देने पर मामला दर्ज

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 1 Hour Ago • 1 Min Read

FIR : जिला सिरमौर के संगड़ाह क्षेत्र में निजी भूमि पर जबरन कब्जा करने के प्रयास, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संगड़ाह

पुलिस के अनुसार कपिल देव निवासी गांव खडांह, उप तहसील हरिपुरधार, जिला सिरमौर ने थाना संगड़ाह में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया गया है कि वह अपनी भाभी के साथ घास-पत्ती लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि उनकी मालिकाना भूमि पर कुछ लोग उप तहसील हरिपुरधार के कानूनगो तथा जेसीबी चालक अरविंद कुमार पुत्र बलदेव कुमार निवासी गांव बौरा, डाकघर कुलग, तहसील कुपवी, जिला शिमला के साथ पहुंचे हुए थे।

बिना एनओसी कब्जा करने का आरोप

शिकायतकर्ता के अनुसार संबंधित लोग उनकी भूमि पर जेसीबी के माध्यम से जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे, जबकि उन्होंने इसके लिए किसी प्रकार की एनओसी नहीं दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि रणवीर, अजय कुमार, पंकज कुमार, अभिषेक कुमार और विलम सिंह हाथों में डंडे लेकर मौके पर मौजूद थे तथा उनकी भूमि पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया।

मारपीट और धमकी देने का आरोप

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकियां भी दीं। पुलिस थाना संगड़ाह ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगामी कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी।

Related Topics: