Loading...

FIR: राजगढ़ में परिवार की कार को नदी में धकेलने की कोशिश का आरोप, घर पहुंचकर शीशे तोड़े

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 1 Hour Ago • 1 Min Read

Crime / परिवार के साथ लौट रहे व्यक्ति की गाड़ी को टक्कर मारने का प्रयास, बाद में शीशे तोड़े परिवार के साथ नौणी से घर लौट रहे व्यक्ति ने पिकअप सवार पर पीछा करने और गाड़ी को नदी में धकेलने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। रास्ते में दोनों पक्षों के बीच हाथापाई भी हुई। शिकायतकर्ता के अनुसार, बाद में आरोपियों ने उसके घर पहुंचकर गाड़ी के अगले और पिछले शीशे तोड़ दिए। राजगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजगढ़ पिकअप से पीछा करने और टक्कर मारने का आरोप करगाणु निवासी अंकुर ने पुलिस थाना राजगढ़ में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता के अनुसार, वह अपनी पत्नी राजकुमारी और छोटी बच्ची के साथ गाड़ी संख्या HP16A-1768 में नौणी से अपने घर लौट रहा था। गेईघाट के पास रिंकू उर्फ राजेश ने पिकअप से उसका पीछा करना शुरू कर दिया। नदी में धकेलने के प्रयास का लगाया आरोप अंकुर का आरोप है कि पीछा कर रहे व्यक्ति ने उसकी गाड़ी को टक्कर मारकर नदी में धकेलने का प्रयास किया। पुल से आगे सामने से एक अन्य वाहन आने के कारण शिकायतकर्ता की गाड़ी वहां से निकल गई, जबकि पीछा कर रही पिकअप फंस गई। इससे शिकायतकर्ता और उसका परिवार सुरक्षित बच गया। पूछताछ करने पर हुई हाथापाई शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने गांव पहुंचकर गाड़ी रोक दी और पीछा करने का कारण पूछा। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और हाथापाई हो गई। अंकुर के अनुसार, उसने अपने बचाव में पलटवार किया और इसके बाद अपने घर चला गया। लोहे की रॉड से गाड़ी के शीशे तोड़ने का आरोप आरोप है कि बाद में रिंकू अपने परिवार के सदस्यों के साथ शिकायतकर्ता के घर पहुंचा। रिंकू और उसके भाई शिशुपाल ने कथित तौर पर लोहे की रॉड से गाड़ी के अगले और पिछले शीशे तोड़ दिए। पुलिस थाना राजगढ़ ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Related Topics: