Loading...

Jobs / गगरेट में 21 अप्रैल को पशु मित्र भर्ती की शारीरिक परीक्षा अम्बोटा मैदान में होगी आयोजित

PRIYANKA THAKUR • 19 Apr 2026 • 1 Min Read

Himachalnow / ऊना / वीरेंद्र बन्याल

Jobs : उपमंडल गगरेट में पशु मित्र भर्ती प्रक्रिया के तहत शारीरिक परीक्षा का कार्यक्रम प्रशासन द्वारा निर्धारित कर दिया गया है। यह परीक्षा 21 अप्रैल 2026 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अम्बोटा के खेल मैदान में सुबह 9 बजे आयोजित की जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पुरुष और महिला अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग दूरी की दौड़ शारीरिक मानकों के आधार पर करवाई जाएगी।

ऊना

उपमंडल अम्ब के गगरेट तहत आयोजित होने वाली पशु मित्र भर्ती प्रक्रिया की शारीरिक परीक्षा का शेड्यूल निर्धारित कर दिया गया है। पशु पालन विभाग के उप निदेशक वीरेंद्र सिंह पटियाला ने जानकारी दी कि यह शारीरिक परीक्षा 21 अप्रैल को सुबह 9 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अम्बोटा के खेल मैदान में आयोजित की जाएगी।उन्होंने बताया कि एसडीएम गगरेट की अध्यक्षता में पशु मित्र एंगेजमेंट कमेटी द्वारा यह शारीरिक परीक्षा उपमंडल स्तर पर पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित की जाएगी।

निर्धारित मानकों के अनुसार होगी शारीरिक परीक्षा

श्री पटियाला ने बताया कि शारीरिक परीक्षा प्रक्रिया पशु मित्र नीति 2025 के मानकों एवं एसओपी के अनुसार संपन्न करवाई जाएगी। इसके अंतर्गत पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 5000 मीटर दौड़ तथा महिला अभ्यर्थियों के लिए 1500 मीटर दौड़ आयोजित की जाएगी।उन्होंने बताया कि परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा ट्रैक मार्किंग, चिकित्सा सुविधा तथा सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं ताकि चयन प्रक्रिया पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचारू रूप से संपन्न हो सके।उप निदेशक ने पात्र अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक दस्तावेजों सहित परीक्षा स्थल पर समय से पहुंचें और चयन प्रक्रिया में सहयोग करें।