Loading...

हादसा / डल्हौजी में निर्माणाधीन पांच मंजिला इमारत से गिरा युवक, मौके पर मौत

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 44 Mins Ago • 1 Min Read

हादसा / पर्यटन नगरी डल्हौजी के चर्च बैलून मार्ग पर गुरुवार को एक निजी होटल की निर्माणाधीन पांच मंजिला इमारत से गिरने के कारण 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक वहां अपने चचेरे भाई के साथ एसीपी शीट लगाने का काम कर रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

डल्हौजी

मृतक की पहचान मनप्रीत सिंह पुत्र रुल्दू सिंह निवासी गांव व डाकघर तियोना, थाना सदर, जिला बठिंडा, पंजाब के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। निजी होटल के निचले हिस्से की ओर युवक मुंह के बल मृत अवस्था में पड़ा मिला। उसके सिर पर गहरी चोट थी, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोटों के निशान पाए गए।

पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार मनप्रीत सिंह अपने चचेरे भाई रुपेंद्र सिंह के साथ निजी होटल में एसीपी शीट लगाने का कार्य करता था। मौके की परिस्थितियों और पूछताछ के आधार पर उसकी मौत निर्माणाधीन पांच मंजिला इमारत से गिरने के कारण बताई जा रही है। शव का पोस्टमार्टम डल्हौजी सिविल अस्पताल में करवाया गया। एसपी विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि की है।

Related Topics: •