हादसा: दिल्ली के ओखला फेज-1 में सिलेंडर ब्लास्ट, दो लोगों की मौत
ओखला फेज-1 में सिलेंडर ब्लास्ट के बाद राहत और बचाव कार्य जारी रहा।
हादसा: दिल्ली के ओखला फेज-1 इलाके में कम्युनिटी हॉल के पास सिलेंडर ब्लास्ट होने से दो लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।
दिल्ली/ओखला फेज-1
संजय कश्यप के अनुसार, एक लंबा सिलेंडर फटने से दो लोगों की जान गई और करीब तीन से चार लोग घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई सिलेंडर एक गाड़ी में लाए गए थे और उन्हें उतारने के दौरान यह घटना हुई। ब्लास्ट का असर इतना तेज था कि पास की इमारत के शीशे भी टूट गए। मौके पर दमकल विभाग की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी रही।