Loading...

हादसा : इस्लामाबाद के अस्पताल में आग से 15 नवजात बच्चों की मौत

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 2 Hours Ago • 1 Min Read

हादसा : पाकिस्तान के इस्लामाबाद स्थित पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज अस्पताल के स्त्री रोग वार्ड की नर्सरी में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। अस्पताल अधिकारियों के अनुसार, घटना के समय नर्सरी में 16 नवजात मौजूद थे। इनमें से केवल एक बच्चे को बचाया जा सका। अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है।

इस्लामाबाद

इस्लामाबाद स्थित पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड की नर्सरी में आग लगने से कम से कम 14 नवजात बच्चों की मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, वार्ड में करीब 15 बच्चे मौजूद थे, जिनमें से एक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। आग के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी फैल गई और पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

प्रारंभिक जानकारी में आग का कारण एयर कंडीशनिंग सिस्टम में खराबी बताया जा रहा है, जबकि कुछ बचाव सूत्रों ने एसी कंप्रेसर में विस्फोट की आशंका जताई है। मौके पर छह दमकल वाहन और चार एंबुलेंस भेजी गईं तथा राहत दलों ने खिड़कियां तोड़कर बचाव अभियान चलाया। प्रशासन ने घटना के कारणों और अस्पताल की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की जांच के लिए अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में जांच समिति गठित कर दी है।

Related Topics: