Himachal Assembly Election: पीएम मोदी की आज मंडी और सोलन में बड़ी रैली
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के ठोडो ग्राउंड और मंडी जिला के जवाहर पार्क में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बड़ी रैली होने जा रही है। इसी के चलते पीएम नरेंद्र मोदी आज प्रदेश के एक दिवसीय दौरे पर हिमाचल आ रहे हैं। ठोडो ग्राउंड और जवाहर पार्क में सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो चुकी है।
सुंदरनगर के जवाहर पार्क में 70 हजार जबकि ठोडो ग्राउंड में 1 लाख से ज्यादा लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। जवाहर पार्क में मोदी मंडी, कुल्लू और लाहौल स्पिति जिलों की 15 सीटों के प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा करेंगे। इसके अलावा ठोडो मैदान में शिमला लोकसभा क्षेत्र के सोलन, शिमला और सिरमौर के सभी 17 विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के पक्ष में भी वह जनसभा कर उनमें चुनावी जोश भरेंगे।
उधर, सुरक्षा के मद्देनजर ड्रॉन कैंमरों की सहायता से निगरानी रखी जा रही है। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी हर गतिविधि पर पुलिस द्वारा नजर रखी जा रही है। वहीँ, दिनों ही शहर में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
पीएम ने ट्वीट करके दी हिमाचल आने की जानकारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद ट्वीट करके हिमाचल आने की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट में कहा कि वह 5 नवंबर को सुंदरनगर और सोलन में रैलियों को संबोधित करेंगे और डबल इंजन सरकार के प्रयासों को उजागर करेंगे।