Himachal Assembly Election: हिमाचल में अब तक हुई 55.65 फीसदी वोटिंग, मतदान जारी
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग लगातार जारी है। सुबह 8:00 बजे से प्रदेश के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हो रहा है जो कि शाम 5:00 बजे तक जारी रहेगा। हिमाचल में दोपहर तीन बजे तक 55.65 फीसदी मतदान हुआ है। लाहौल-स्पीति में दोपहर तीन बजे तक सबसे ज्यादा 62.75 फीसदी मतदान हुआ है।
सिरमौर में 60.38 फीसदी मतदान हुआ है। शिमला में दोपहर तीन बजे तक 55.56, सोलन 54.14, बिलासपुर 54.14, मंडी 58.90, हमीरपुर 55.60, ऊना 58.11, कांगड़ा 54.21, चंबा 46.00, कुल्लू 58.88 और किन्नौर में 55.30 फीसदी मतदान हुआ है। बता दें, प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता पर चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।
बूथों पर मतदाताओं की लाइनें लगी हुई है जिसमें युवाओं से लेकर महिलाएं, पुरुष और बुजुर्ग भी शामिल है। वही प्रदेश के सभी मतदाता केंद्रों पर जवानों का कड़ा पहरा है। मतदान केंद्रों में मोबाइल फोन आदि लेकर जाने पर रोक लगाई गई है।