Loading...

तपोवन में 16 से 21 नवंबर तक चलेगा हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र, छह बैठकें तय

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 1 Hour Ago • 1 Min Read

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 नवंबर 2026 से धर्मशाला के तपोवन में शुरू होगा। छह दिन तक चलने वाले इस सत्र में कुल छह बैठकें होंगी और कार्यवाही 21 नवंबर को संपन्न होगी। राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता की स्वीकृति के बाद सत्र के आयोजन की अधिसूचना जारी कर दी गई है।

कांगड़ा/धर्मशाला

जारी अधिसूचना के अनुसार यह चौदहवीं विधानसभा का 13वां सत्र होगा। धर्मशाला में शीतकालीन सत्र आमतौर पर दिसंबर के आखिर में आयोजित किया जाता रहा है, लेकिन पिछले साल से इसे नवंबर में आयोजित किया जाने लगा है। सत्र पहले कराने का फैसला दिसंबर के दौरान धर्मशाला में पर्यटकों की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इस बार विधानसभा की कार्यवाही 16 से 21 नवंबर तक निर्धारित की गई है।

Related Topics: •