Himachal Election 2022: आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां, बर्फबारी हुई तो चुनाव…
HNN / शिमला
हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को मतदान होना है। महज, 4 दिन ही मतदान के लिए बचे हैं। ऐसे में सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में डटी हुई है। बता दें कि विधानसभा चुनाव के चलते प्रदेश भर से आज मंगलवार को पोलिंग पार्टियां चुनाव सामग्री के साथ रवाना होगी।
वहीं, प्रदेश के ऊपरी जिलों में मौसम खराब बना हुआ है, ऐसे में कभी भी बर्फबारी हो सकती है। जिसके चलते निर्वाचन आयोग ने चुनाव के लिए 3 चौपर उपलब्ध करवा दिए हैं। यदि चुनाव से पहले बर्फबारी होती है तो चुनाव सामग्री के साथ पोलिंग पार्टियां चौपर से ही रवाना की जाएंगी। ऐसे में स्थानीय लोगों को मतदान के दिन काफी परेशानी हो सकती हैं।
विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश में 7,881 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 646 शहरी और 7,235 मतदान केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए हैं।