Himachal Election 2022: विस चुनावों के लिए 12 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित…
HNN / शिमला
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत 12 नवंबर को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। मुख्य सचिव की ओर से यह आदेश जारी किए गए हैं। 12 नवंबर को मतदान सरकारी कार्यालयों, बोर्डों, निगमों, शैक्षणिक संस्थानों और औद्योगिक परिसरों में कार्यरत कर्मचारियों का सार्वजनिक अवकाश रहेगा, ताकि वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
उन्होंने बताया कि दैनिक भोगी कर्मचारियों के लिए यह सवैतनिक अवकाश होगा। राज्य के विभिन्न स्थानों पर कार्यरत कर्मचारियों को इस दिन विशेष आकस्मिक अवकाश देय होगा, ताकि वे मतदान के भागीदार बन सकें। इसके लिए उन्हें पीठासीन अधिकारी से मतदान से संबंधित निर्दिष्ट प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।