Loading...

Himachal Mausam Update / हिमाचल में 4 जनवरी से मौसम का मिजाज बदलने वाला है, बर्फबारी और बारिश का अनुमान…

हिमाचलनाउ डेस्क • 1 Jan 2025 • 1 Min Read

मौसम की ताज़ा खबर: पश्चिमी विक्षोभ से 4 जनवरी से फिर बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

नव वर्ष के आगमन के साथ हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग के अनुसार, 4 जनवरी से प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो जाएगा। खासतौर पर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि बीते 24 घंटों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई है। आगामी 2 और 3 जनवरी को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है, लेकिन 4 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ का असर पूरे प्रदेश में दिखाई देगा।

इस दौरान ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी और मध्यवर्ती व मैदानी क्षेत्रों में बारिश का अनुमान है। खासतौर पर ऊना, चंबा, सुंदरनगर और मंडी जैसे इलाकों में शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल सकता है, और इसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है।

आगामी मौसम का पूर्वानुमान:

  • 31 दिसंबर से 3 जनवरी तक, प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो सकती है, खासकर लाहौल, स्पीति, चंबा, कुल्लू और कांगड़ा के ऊंचे इलाकों में।
  • 4 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा और 4 से 6 जनवरी तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश और बर्फबारी होगी।
  • मैदानी क्षेत्रों में जैसे उना, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन और सिरमौर में बारिश की संभावना है।
  • ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है, विशेषकर शिमला, मंडी, कांगड़ा और कुल्लू के ऊंचे इलाकों में।

इसलिए, आगामी दिनों में प्रदेश के निवासियों को मौसम से संबंधित अलर्ट के प्रति सजग रहने की सलाह दी गई है।