Loading...

हिमाचल में स्टाफ नर्स भर्ती का अंतिम परिणाम जारी, 502 अभ्यर्थियों का चयन

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन2 • 1 Hour Ago • 1 Min Read

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने असिस्टेंट स्टाफ नर्स (एलोपैथी) भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग द्वारा 508 पदों के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया में 502 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है, जबकि कुछ पद योग्य उम्मीदवार नहीं मिलने के कारण रिक्त रह गए हैं।

हमीरपुर

स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने असिस्टेंट स्टाफ नर्स (एलोपैथी) भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। यह भर्ती प्रक्रिया पोस्ट कोड-26004 के तहत 508 पदों को भरने के लिए आयोजित की गई थी। आयोग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार भर्ती परीक्षा 20 और 21 मार्च 2026 को कंप्यूटर आधारित स्क्रीनिंग टेस्ट के माध्यम से आयोजित की गई थी।

सात हजार से अधिक आवेदन हुए थे प्राप्त

आयोग के अनुसार भर्ती प्रक्रिया के लिए कुल 7072 आवेदन प्राप्त हुए थे। सभी अभ्यर्थियों को प्रारंभिक स्तर पर अस्थायी रूप से पात्र माना गया था। इनमें से 6043 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 1029 अभ्यर्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। आयोग ने कंप्यूटर आधारित स्क्रीनिंग टेस्ट में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट तैयार की।

757 अभ्यर्थियों को किया गया था शॉर्टलिस्ट

स्क्रीनिंग टेस्ट की मेरिट के आधार पर कुल 757 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 30 अप्रैल 2026 से 12 मई 2026 तक आयोजित की गई। इस दौरान अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाणपत्रों और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई।

502 पदों पर चयन, कुछ पद रहे रिक्त

आयोग ने भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद 502 पदों का अंतिम परिणाम घोषित किया है। आयोग के अनुसार ओबीसी (WFF) वर्ग के दो तथा एससी (WFF) वर्ग के चार पद योग्य अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होने के कारण रिक्त रह गए हैं। चयनित अभ्यर्थियों की सूची आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई गई है।

आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है परिणाम

राज्य चयन आयोग ने अभ्यर्थियों से परिणाम संबंधी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से प्राप्त करने की अपील की है। आयोग ने कहा कि चयन प्रक्रिया निर्धारित नियमों और भर्ती मानकों के अनुसार पूरी की गई है।

Related Topics: