Loading...

Himachal Weather / ठिठुरन बढ़ी ताबो में -5.3 डिग्री पौंटा साहिब में 30 डिग्री अगले पांच दिन रहेगा शुष्क मौसम

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 10 Nov 2025 • 1 Min Read

हिमाचल प्रदेश में ठिठुरन लगातार बढ़ रही है। बीती रात सीजन की सबसे ठंडी रही, जबकि दिन में धूप खिली और अधिकांश स्थानों पर मौसम शुष्क बना रहा।

शिमला

राज्य में बढ़ी ठंड और शुष्क मौसम का असर
हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क दर्ज किया गया, लेकिन तापमान में लगातार गिरावट से सर्दी ने दस्तक दे दी है। सुंदरनगर और बिलासपुर में मध्यम कोहरा छाया रहा, जबकि बाकी इलाकों में धूप खिली रही। मौसम विभाग के अनुसार पौंटा साहिब में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और ताबो में न्यूनतम तापमान -5.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मुख्य शहरों का तापमान
राज्य के प्रमुख शहरों में शिमला का अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री और न्यूनतम 8.8 डिग्री सेल्सियस, कल्पा में अधिकतम 17.2 डिग्री और न्यूनतम 0.4 डिग्री सेल्सियस, जबकि मनाली में अधिकतम 16.8 डिग्री और न्यूनतम 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अगले पांच दिन रहेगा शुष्क मौसम
मौसम विभाग ने बताया कि 10 से 14 नवंबर तक पूरे हिमाचल प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और किसी भी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है। इस दौरान ऊंचे इलाकों में सुबह और रात के समय ठंड और बढ़ सकती है। शिमला शहर में 10 से 12 नवंबर तक आसमान सामान्य रूप से साफ रहने की संभावना है।