Himachal Weather / डलहौजी में बादल फटा, फ्लैश फ्लड और भूस्खलन से पर्यटन नगरी का संपर्क टूटा
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की पर्यटन नगरी डलहौजी में रविवार सुबह लगभग 10 बजे तलाई क्षेत्र में बादल फट गया। अचानक आई बाढ़ में रेन शेल्टर और एक भवन बह गया। पानी गुनियाला गांव तक पहुंचा, जिससे ट्रांसफार्मर और कई वाहनों को नुकसान हुआ। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
चंबा
तलाई क्षेत्र में बादल फटना
डलहौजी के तलाई क्षेत्र में बादल फटने से फ्लैश फ्लड आया, जिसने आसपास के ढांचों को भारी नुकसान पहुंचाया। रेन शेल्टर और भवन तेज बहाव में बह गए।
हाईवे पर बस और कार फंसी
भरमौर-पठानकोट हाईवे के बाथरी पटना मोड़ पर दिल्ली-चंबा रूट की वॉल्वो बस और एक कार मलबे की चपेट में आ गईं। पेड़ गिरने और मलबा आने से यात्री फंस गए, हालांकि सभी सुरक्षित रहे।
पर्यटन नगरी का संपर्क टूटा
मूसलाधार बारिश और भूस्खलन से डलहौजी-बनीखेत और पठानकोट मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गए। जिला मुख्यालय से डलहौजी का सड़क संपर्क भी टूट गया है।