Loading...

Himachal Weather: तापमान में लगातार गिरावट, दीपावली पर ऐसा रहेगा मौसम का हाल…..

SAPNA THAKUR • 23 Oct 2022 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियों पर बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। एक तरफ प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में जहां सुबह-शाम लगातार ठंड बढ़ती जा रही है तो वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार लुढ़कता तापमान लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। हालाँकि, दिन में धूप खिलने पर यहां कुछ राहत मिल रही है।

केलंग में तापमान जमाव बिंदु से नीचे पहुंच गया है। मनाली व लाहौल के पर्यटन स्‍थल रोहतांग, शिंकुला व बारालाचा दर्रा पर बर्फ के ढेर लगे हुए हैं। उधर, मौसम विभाग के अनुसार, पांच दिन तक मौसम साफ रहेगा। ऐसे में दीपावली पर भी मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी।