लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Himachal Weather / पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा हिमाचल का मौसम, 4 और 5 नवंबर को बारिश-बर्फबारी के आसार

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन | 31 अक्तूबर 2025 at 2:09 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से एक बार फिर मौसम करवट बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 4 और 5 नवंबर को राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।

शिमला

3 नवंबर से सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बताया कि 3 नवंबर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से 4 नवंबर को एक-दो स्थानों पर और 5 नवंबर को कुछ इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिले में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

31 अक्तूबर से 3 नवंबर और 6 नवंबर को रहेगा साफ मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल 31 अक्तूबर से 3 नवंबर तक और 6 नवंबर को राज्यभर में मौसम साफ रहेगा। राजधानी शिमला में आज धूप खिली हुई है, जबकि सुंदरनगर में मध्यम, मंडी और बिलासपुर में हल्का कोहरा दर्ज किया गया है। राज्य के सात स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया गया है।

तापमान में आएगी गिरावट
अगले 2–3 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद इसमें धीरे-धीरे 2–3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। इसी तरह अधिकतम तापमान में भी अगले कुछ दिनों में 4–5 डिग्री की कमी दर्ज की जा सकती है।

अक्तूबर में सामान्य से 174 फीसदी अधिक बरसे बादल
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 1 से 30 अक्तूबर के बीच हिमाचल प्रदेश में सामान्य से 174 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई। जहां इस अवधि में 25 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना जाता है, वहीं इस बार 68.5 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। प्रदेश के सभी जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज हुई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]