Himachal Weather : हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क बना हुआ है। कुछ स्थानों पर हल्का कोहरा दर्ज किया गया जबकि अधिकांश हिस्सों में दिन धूप खिली रही। प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है और आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना नहीं है। 15 नवंबर तक आसमान साफ रहने और रात के तापमान में गिरावट के आसार हैं।
शिमला:
राज्य में शुष्क रहा मौसम, कुछ जगह कोहरा दर्ज
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में पिछले 24 घंटों में किसी भी स्थान पर वर्षा नहीं हुई। सुंदरनगर में मध्यम कोहरा और बिलासपुर में हल्का कोहरा दर्ज किया गया। पोंटा साहिब में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान -3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मुख्य शहरों का तापमान
शिमला में अधिकतम तापमान 19.6 और न्यूनतम 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। कल्पा में अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम 0 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि मनाली में अधिकतम तापमान 17.4 और न्यूनतम 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अगले पांच दिनों तक मौसम रहेगा साफ
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 11 से 15 नवंबर तक राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस अवधि के दौरान किसी प्रकार की चेतावनी नहीं जारी की गई है।
शिमला में रहेगा मुख्यतः साफ आसमान
11 से 13 नवंबर तक शिमला शहर में आसमान साफ रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 19 से 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है।

