Himachal Weather: हिमाचल में आज फिर करवट लेगा मौसम, तूफान और बर्फबारी का अलर्ट..
हिमाचल प्रदेश में ठंड का प्रकोप जारी, समदो का न्यूनतम पारा माइनस में पहुंचा
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। इस दौरान पहाड़ों पर बर्फबारी तो कई क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई गई है। इतना ही नहीं तूफान को लेकर भी अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग केंद्र शिमला द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के तहत प्रदेश में आज से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा।
आज प्रदेश में तूफान को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के माध्यम से ऊंचाई वाले क्षेत्रों कुल्लू, किन्नौर, लाहुल स्पीति, चंबा, शिमला में तूफान आने की संभावना है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं पर बर्फ गिरने के भी आसार हैं। ऐसे में राज्य के अधिकांश भागों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तापमान में गिरावट आएगी।