Loading...

Himachal Weather /11 से 13 दिसंबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 10 Dec 2025 • 1 Min Read

हिमाचल प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है, जबकि बिलासपुर और आसपास के क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहा। ताबो का तापमान -7.1 डिग्री तक गिर गया है, वहीं ऊना में अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले कुछ दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में घने कोहरे और शुष्क मौसम के संकेत हैं।

शिमला

प्रदेश के प्रमुख शहरों में तापमान में उतार–चढ़ाव
पिछले 24 घंटों में राज्य के विभिन्न शहरों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में स्पष्ट अंतर देखने को मिला। शिमला में अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा। कल्पा का अधिकतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मनाली का अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

बिलासपुर, भाखड़ा जलाशय और बलघाटी में घने कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार 11 से 12 दिसंबर तक बिलासपुर जिले के भाखड़ा जलाशय क्षेत्र, मंडी जिले के बलघाटी और आसपास के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाने की संभावना है। कोहरे की वजह से दृश्यता में कमी आने के चलते स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

11 से 13 दिसंबर तक प्रदेश में शुष्क मौसम
राज्य में 11 से 13 दिसंबर के बीच मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। पर्वतीय इलाकों में ठंड का असर बढ़ेगा, जबकि मैदानी भागों में तापमान सामान्य रहेगा।

शिमला शहर में साफ आसमान की संभावना
शिमला शहर में 11 से 12 दिसंबर तक आसमान मुख्यतः साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 17 से 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।