Loading...

Himachal Weather / कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, ऊना में सबसे अधिक तापमान

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 18 Jul 2025 • 1 Min Read

Himachal Weather : राज्य के कई क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई है। कांगड़ा और पालमपुर में गरज के साथ बिजली गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। ऊना में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो राज्य में सबसे अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान कुकुमसेरी में 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

शिमला, कल्पा और मनाली में भी मौसम रहा ठंडा
शिमला का अधिकतम तापमान 20.9 डिग्री और न्यूनतम 16.5 डिग्री सेल्सियस रहा। कल्पा में अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम 13.6 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं मनाली में दिन का तापमान 24.8 डिग्री और रात का 17.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

आने वाले दिनों में भारी बारिश की चेतावनी
21 और 22 जुलाई को किन्नौर व लाहौल-स्पीति जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है, जबकि अन्य जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा हो सकती है। 19 जुलाई को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में कुछ स्थानों पर तथा अन्य जिलों में व्यापक बारिश की संभावना है। 20 जुलाई को किन्नौर और लाहौल-स्पीति में कुछ स्थानों पर वर्षा और अन्य जिलों में अधिकतर स्थानों पर वर्षा हो सकती है।

शिमला में हल्की से मध्यम बारिश के आसार
19 जुलाई को शिमला शहर में हल्की से मध्यम वर्षा और 20 जुलाई को गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान शिमला का अधिकतम तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

Related Topics: