Loading...

Himachal Weather / चेतावनी जारी: 3 जिलों में भयंकर बारिश की संभावना

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 6 Jul 2025 • 1 Min Read

Himachal Weather : मौसम विभाग ने कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिलों के लिए रविवार को रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं शिमला सहित सात अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है। प्रदेशभर में बाढ़ और भूस्खलन का खतरा गहराता जा रहा है।

शिमला

कांगड़ा, मंडी और सिरमौर में भारी तबाही की आशंका

राज्य के तीन प्रमुख जिलों कांगड़ा, मंडी और सिरमौर के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में बहुत भारी बारिश के साथ जान-माल के नुकसान की आशंका जताई गई है। बीते दिनों हुई तबाही के चलते लोग पहले से ही डरे हुए हैं।

शेष सात जिलों में ऑरेंज अलर्ट, जलभराव और भूस्खलन की चेतावनी

शिमला, सोलन, कुल्लू, चंबा, हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना जिलों में रविवार को भारी बारिश की संभावना है। इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट लागू किया गया है। चंबा, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर में फ्लैश फ्लड की चेतावनी भी दी गई है। लोगों से नदियों-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की गई है।

प्रदेश में 9 जुलाई तक खराब रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 9 जुलाई तक पूरे प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा। इससे पहले भी भारी बारिश से सड़कें बंद हुई हैं और जनजीवन प्रभावित रहा है। इस बार भी प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

प्रशासन और विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश

प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने को कहा है ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। नागरिकों को अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम की जानकारी पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

Related Topics: