Loading...

एचपीयू क्षेत्रीय केंद्र में एलएलएम प्रवेश काउंसलिंग 2 नवंबर को, मूल दस्तावेज लाना जरूरी

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 1 Hour Ago • 1 Min Read

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के धर्मशाला स्थित क्षेत्रीय केंद्र में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के एक वर्षीय एलएलएम पाठ्यक्रम की प्रवेश काउंसलिंग 2 नवंबर को सुबह 10 बजे होगी। पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को अपने सभी मूल दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर काउंसलिंग में उपस्थित होना होगा।

धर्मशाला

क्षेत्रीय केंद्र के निदेशक ने बताया कि काउंसलिंग हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र, खनियारा, धर्मशाला के कार्यालय में आयोजित की जाएगी। एक वर्षीय एलएलएम पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन कर चुके विद्यार्थियों से कहा गया है कि वे दस्तावेज सत्यापन और काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए 2 नवंबर को सुबह 10 बजे कार्यालय पहुंचना सुनिश्चित करें।

Related Topics: •