लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

International Yoga Day: मोदी बोले- आज योग वैश्विक सहयोग का पारस्परिक आधार बन रहा

PRIYANKA THAKUR | 21 जून 2022 at 10:53 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कर्नाटक के मैसूर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व किया। इस दौरान उन्होंने देश और दुनिया के सभी लोगों को 8वें अंतराराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने कहा कि मैसूर जैसे भारत के आध्यात्मिक केन्द्रों ने जिस योग-ऊर्जा को सदियों से पोषित किया, आज वो योग ऊर्जा विश्व स्वास्थ्य को दिशा दे रही है। आज योग वैश्विक सहयोग का पारस्परिक आधार बन रहा है। आज योग मानव मात्र को निरोग जीवन का विश्वास दे रहा है।

‘तनाव को शांत करता है योग’
पीएम मोदी ने कहा कि हम कितने तनावपूर्ण माहौल में क्यों न हों, कुछ मिनट का ध्यान हमें शांत कर देता है, हमारी उत्पादकता को बढ़ा देता है। हमें योग को एक अतिरिक्त काम के तौर पर नहीं लेना है। हमें योग को जानना भी है, जीना भी है, अपनाना भी है। जब हम योग को जीने लगेंगे तब योग दिवस हमारे लिए योग करने का नहीं बल्कि अपने स्वास्थ्य, सुख, और शांति का जश्न मनाने का माध्यम बन जाएगा।

आजादी के 75वें वर्ष में मनाया जा रहा यह योग दिवस
पीएम मोदी ने कहा कि भारत में हम इस बार योग दिवस एक ऐसे समय पर मना रहे हैं जब देश अपनी आजादी के 75वें वर्ष का पर्व मना रहा है, अमृत महोत्सव मना रहा है। योग दिवस की ये व्यापकता, ये स्वीकार्यता भारत की उस अमृत भावना की स्वीकार्यता है जिसने भारत के स्वतन्त्रता संग्राम को ऊर्जा दी थी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]