Interview / आंगनवाड़ी के खाली पदों के लिए 22 अक्टूबर को होंगे साक्षात्कार, दस्तावेज साथ लाने की अपील
आंगनवाड़ी के खाली पदों के लिए 22 अक्टूबर को साक्षात्कार होंगे।
Interview / बाल विकास परियोजना टौणी देवी के तहत आंगनवाड़ी केंद्रों में खाली पदों के लिए आवेदन करने वाली महिलाओं के साक्षात्कार अब 22 अक्टूबर को सुबह 10 बजे होंगे। साक्षात्कार बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय टौणी देवी में आयोजित किए जाएंगे। आवेदकों से सभी आवश्यक दस्तावेज लेकर सुबह साढ़े नौ बजे कार्यालय पहुंचने की अपील की गई है।
हमीरपुर
बाल विकास परियोजना अधिकारी संतोष कौंडल ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार पहले 8 अक्टूबर को आयोजित किए जाने थे। अपरिहार्य प्रशासनिक कारणों के चलते तय कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा था। अब साक्षात्कार की नई तारीख 22 अक्टूबर निर्धारित की गई है। उन्होंने सभी संबंधित आवेदकों से निर्धारित समय से पहले कार्यालय पहुंचने और सत्यापन के लिए अपने सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लाने को कहा है।