Loading...

Interview: चम्बा में बारबेक्यू नेशन के 500 पदों के लिए साक्षात्कार 19 अगस्त को

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 14 Aug 2026 • 1 Min Read

Interview: बारबेक्यू नेशन हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड में रसोई सहायक और सेवा कर्मी के 500 पदों पर भर्ती के लिए 19 अगस्त 2026 को जिला रोजगार कार्यालय चम्बा में साक्षात्कार होगा। साक्षात्कार सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जाएगा। दसवीं पास और 18 से 30 वर्ष आयु के महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी इसमें भाग ले सकते हैं।

चम्बा

जिला रोजगार अधिकारी जीतेन्द्र सिंह वर्मा ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को 11 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ भविष्य निधि और कर्मचारी राज्य बीमा की सुविधा दी जाएगी। कुल वेतन लगभग 16 हजार रुपये प्रतिमाह होगा। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति दिल्ली, पुणे, मुंबई, गुरुग्राम, चेन्नई और बेंगलुरु में की जाएगी।

भोजन एवं सेवा से संबंधित एक वर्षीय डिप्लोमा रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए भी विशेष अवसर उपलब्ध है। ऐसे अभ्यर्थियों को 14 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ भोजन और आवास की सुविधा दी जाएगी। उनका कुल वेतन लगभग 20 हजार रुपये प्रतिमाह होगा। चयनित अभ्यर्थियों को दिल्ली स्थित प्रशिक्षण केंद्र में सात दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण अवधि के दौरान भी भोजन और आवास की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि और समय पर अपने शैक्षणिक प्रमाणपत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, पहचान पत्र तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ जिला रोजगार कार्यालय चम्बा के बालू स्थित कार्यालय में उपस्थित हो सकते हैं। जिला रोजगार अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि साक्षात्कार में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।

Related Topics: •