Loading...

Interview: सर्विस स्टूवर्ड-किचन हेल्पर के 1200 पद, 23 सितंबर से साक्षात्कार

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 3 Hours Ago • 1 Min Read

Interview: बार्बेक्यू नेशन हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड में पुरुषों और महिलाओं के लिए सर्विस स्टूवर्ड तथा किचन हेल्पर के 1200 पद भरे जाएंगे। इसके लिए 23 सितंबर से कांगड़ा जिले के तीन रोजगार कार्यालयों में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। पात्र अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर सुबह 11 बजे जरूरी दस्तावेजों के साथ संबंधित कार्यालय पहुंचना होगा।

धर्मशाला

जिला रोजगार अधिकारी कांगड़ा अक्षय कुमार ने बताया कि साक्षात्कार 23 सितंबर को उप रोजगार कार्यालय नगरोटा बगवां, 24 सितंबर को कांगड़ा और 25 सितंबर को देहरा में सुबह 11 बजे से होंगे। इन पदों के लिए 18 से 30 वर्ष आयु के दसवीं पास या इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी पात्र होंगे। चयनित अभ्यर्थियों को 11 हजार से 14 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन और कंपनी के नियमानुसार अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।

इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के समय दो पासपोर्ट आकार के फोटो, हिमाचली प्रमाणपत्र, मूल प्रमाणपत्र, बायोडाटा की प्रति और अनुभव प्रमाणपत्र साथ लाना होगा। साक्षात्कार में शामिल होने से पहले अभ्यर्थी https://eemis.hp.nic.in पर अपनी ई-मेल आईडी या मोबाइल नंबर से लॉगइन कर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 8810637785 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Topics: