JNV / कक्षा 9वीं और 11वीं के प्रवेश आवेदन की समय सीमा बढ़ी, 22 अक्तूबर अंतिम तारीख
जेएनवी पेखुबेला में प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्तूबर तक बढ़ी
JNV / पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय पेखुबेला में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं की रिक्त सीटों पर प्रवेश के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 22 अक्तूबर कर दी गई है। इससे पहले आवेदन की अंतिम तारीख 15 अक्तूबर निर्धारित थी। पंजीकृत अभ्यर्थियों को आवेदन फॉर्म में संशोधन का अवसर भी मिलेगा।
ऊना/वीरेंद्र बन्याल
विद्यालय के प्राचार्य राज सिंह ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी और अभिभावक कक्षा 9वीं के लिए cbseitms.nic.in/2026/nvsix_9 तथा कक्षा 11वीं की प्रवेश परीक्षा के लिए cbseitms.nic.in/2026/nvsxi_11 पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। आवेदन करने वाले पंजीकृत अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित अंतिम तिथि के बाद तीन दिन तक सुधार विंडो खोली जाएगी। अभ्यर्थी 23 से 25 अक्तूबर के बीच अपने आवेदन फॉर्म में आवश्यक संशोधन कर सकेंगे।