Shut Down / 21 अक्टूबर को यहां 9 घंटे बंद रहेगी बिजली, सुबह 9 बजे से पहले निपटा लें जरूरी काम
विद्युत उपमंडल बंगाणा के तहत 11 केवी थाना कलां फीडर पर आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव कार्य के कारण 21 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित शटडाउन के दौरान हिमुडा कॉलोनी, सलोह, अपर नायली, डुमखर बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली नहीं रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से जरूरी काम पहले निपटाने और मरम्मत कार्य में सहयोग करने की अपील की है।
ऊना/वीरेंद्र बन्याल
थाना कलां फीडर पर होगा मरम्मत और रखरखाव कार्य
विद्युत उपमंडल बंगाणा के अंतर्गत 11 केवी थाना कलां फीडर की आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव के लिए 21 अक्टूबर को शटडाउन निर्धारित किया गया है। सहायक अभियंता ई. जोगिन्द्र सिंह कौशल ने बताया कि इस दौरान सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक फीडर से जुड़े क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। विभाग के अनुसार विद्युत व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और भविष्य में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कार्य किया जा रहा है।
इन क्षेत्रों में 9 घंटे प्रभावित रहेगी बिजली
शटडाउन के कारण हिमुडा कॉलोनी, सलोह, अपर नायली, डुमखर बाजार, नलवाड़ी, सिरठ, मिनी सचिवालय, मुच्छाली, आईटीआई, घड़ोह और झंवराणी सहित आसपास के गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सुबह 9 बजे से पहले बिजली से जुड़े जरूरी काम निपटाने की अपील की है, ताकि दिन के दौरान होने वाली असुविधा को कम किया जा सके।
मौसम खराब हुआ तो अगले दिन होगा काम
सहायक अभियंता ने बताया कि खराब मौसम अथवा अन्य अपरिहार्य कारणों से निर्धारित समय पर मरम्मत कार्य नहीं हो पाया तो इसे अगले दिन किया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से रखरखाव कार्य के दौरान विभाग का सहयोग करने की अपील की है।