Loading...

JOBS / किन्नौर में 120 सुरक्षा गार्ड व पर्यवेक्षक पदों के लिए 26 से 28 फरवरी तक साक्षात्कार

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 20 Feb 2026 • 1 Min Read

जिला किन्नौर में 120 सुरक्षा गार्ड व सुरक्षा पर्यवेक्षक पदों के लिए कैंपस साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों पर संबंधित रोजगार कार्यालय में पहुंचकर भाग ले सकते हैं।

रिकांग पिओ/किन्नौर

तीन स्थानों पर होंगे साक्षात्कार

जिला रोजगार अधिकारी किन्नौर सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि एसआईएस इंडिया लिमिटेड, आरटीए बिलासपुर द्वारा सुरक्षा गार्ड व सुरक्षा पर्यवेक्षक के 120 पद भरे जाएंगे। इसके लिए 26 फरवरी को रोजगार कार्यालय रिकांग पिओ, 27 फरवरी को उप रोजगार कार्यालय पूह तथा 28 फरवरी को उप रोजगार कार्यालय भावानगर में प्रातः 11 बजे कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।

योग्यता व आयु सीमा निर्धारित

इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी की आयु 19 से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी की लंबाई 168 सेंटीमीटर से अधिक तथा वजन 54 किलोग्राम से ऊपर होना अनिवार्य है। सुरक्षा पर्यवेक्षक पद के लिए वेतनमान 17,500 से 23,000 रुपये प्रतिमाह रहेगा।

ट्रेनिंग व शुल्क संबंधी जानकारी

चयनित अभ्यर्थियों को एक माह की ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग के दौरान किट आइटम के लिए 13,500 रुपये तथा 350 रुपये पंजीकरण शुल्क निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थियों को अपने सभी आवश्यक दस्तावेज एवं बायोडाटा साथ लाना अनिवार्य होगा।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी 01786-222291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Topics: