Loading...

Shut Down / 25 से 28 फरवरी को यहां रहेगी सुबह से शाम तक बिजली बंदी

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 24 Feb 2026 • 1 Min Read

रिकांगपिओ क्षेत्र में 25 से 28 फरवरी 2026 तक निर्धारित समय के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह बंद 22 के.वी न्यू सांगला और एक्सप्रेस सांगला फीडर पर मरम्मत कार्य के कारण किया जाएगा।

किन्नौर/रिकांगपिओ

चार दिन सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बाधित रहेगी आपूर्ति

अधिशाषी अभियंता विद्युत टाशी छोड़ुप नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 के.वी न्यू सांगला व एक्सप्रेस सांगला फीडर में मरम्मत कार्य प्रस्तावित है। इसके चलते 25 से 28 फरवरी 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 09 बजे से सायं 05 बजे तक संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

मौसम खराब होने पर कार्य आगे बढ़ेगा

उन्होंने बताया कि यदि मौसम प्रतिकूल रहता है तो मरम्मत कार्य अगले दिन किया जाएगा। विभाग ने जनसाधारण से असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए सहयोग की अपील की है।