Loading...

Jobs / इंदौरा में आंगनवाड़ी के रिक्त पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर अंतिम तिथि

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 3 Hours Ago • 1 Min Read

Jobs / बाल विकास परियोजना कार्यालय इंदौरा के अधीन विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों के लिए पात्र महिलाओं से आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 22 नवंबर 2026 तक आवेदन जमा कर सकती हैं। विभाग ने इन पदों के लिए आवेदन करने वाली महिलाओं की वार्षिक आय सीमा 50 हजार रुपये से बढ़ाकर 75 हजार रुपये कर दी है।

कांगड़ा/इंदौरा

कार्यकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी सुनीत कुमार के अनुसार आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पद ग्राम पंचायत वेली महंता के डांगू-1 व 3, उलैहरियां के उलैहरियां-1, सिरत के सिरत-3 और शेखुपुर के वाई अटारियां-1 आंगनवाड़ी केंद्र में भरे जाने हैं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से वार्षिक आय सीमा बढ़ाए जाने के बाद 75 हजार रुपये तक वार्षिक आय वाली पात्र महिलाएं भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकती हैं।

इन केंद्रों में सहायिका के पद रिक्त

आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों में ग्राम पंचायत भदरोया का उपरला भदरोया, डमटाल का डमटाल धाम-2, गगवाल का निचला हगवाल, मलाहड़ी का मलाहड़ी-1, गदराणा का लाडथ और मोहटली के मोहटली-1, 3, 4 व 8 केंद्र शामिल हैं। इसके अलावा भलाख-2, राजाखासा का हलेड़-2, अटाहड़ा-1 व भनूड़ी-2, शेखपुर का वाई अटारियां, पराल-2 और ठाकुरद्वारा-2 केंद्र में भी सहायिका के पद रिक्त हैं।

ग्राम पंचायत टप्पा के टप्पा, कठगढ़ के वाई-इंदौरियां-1, चनौर के चनौर-2, इंदौरा के इंदौरा कॉलोनी और उलैहरियां के गठोता आंगनवाड़ी केंद्र में भी सहायिका के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक महिलाएं सादे कागज पर आवेदन प्रस्तुत कर सकती हैं। पदों और आवेदन प्रक्रिया की अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय इंदौरा से संपर्क किया जा सकता है।

Related Topics: •