Loading...

Jobs / नाहन में 17 अगस्त को 500 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू, 10वीं-12वीं पास ले सकेंगे भाग

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 1 Hour Ago • 1 Min Read

Jobs /नाहन स्थित जिला रोजगार कार्यालय में 17 अगस्त 2026 को किचन हेल्पर और फूड एंड बेवरेज स्टीवर्ड के 500 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। इन पदों के लिए 10वीं या 12वीं पास और 18 से 30 वर्ष आयु के इच्छुक अभ्यर्थी आवश्यक दस्तावेजों के साथ इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।

नाहन

जिला रोजगार अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि मेसर्स बारबीक्यू नेशन हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड, कोलकाता की ओर से दिल्ली, पुणे, मुंबई, गुजरात, चेन्नई और बेंगलुरु स्थित रेस्तरां के लिए भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थियों को अपने साथ शैक्षणिक एवं योग्यता संबंधी सभी दस्तावेज, स्थायी हिमाचली प्रमाणपत्र, आधार कार्ड और दो पासपोर्ट आकार के फोटो लाने होंगे। निर्धारित योग्यता और आयु पूरी करने वाले अभ्यर्थी रोजगार कार्यालय नाहन में होने वाले कैंपस इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।

वेतन, आवास और प्रशिक्षण की सुविधा

इन पदों के लिए न्यूनतम वेतन 16 हजार रुपये सीटीसी निर्धारित किया गया है, जबकि होटल मैनेजमेंट में डिप्लोमा या समकक्ष योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए 20 हजार रुपये सीटीसी का प्रावधान है। चयनित अभ्यर्थियों को भोजन और मुफ्त आवास की सुविधा भी दी जाएगी। चयन के बाद दिल्ली में सात दिन का प्रशिक्षण होगा, जिसका पूरा खर्च कंपनी वहन करेगी। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी दूरभाष नंबर 8810637785 या 01702-225024 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Topics: