Loading...

ककीरा में अग्निशमन व्यवस्था के लिए 1.69 करोड़ मंजूर, दो लाख लीटर से अधिक होगा जल भंडारण

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 3 Hours Ago • 1 Min Read

ककीरा कस्बे में हाइड्रेंट आधारित अग्निशमन व्यवस्था विकसित करने के लिए 1.69 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। योजना के तहत दो लाख लीटर से अधिक पानी के भंडारण की व्यवस्था होगी। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने यह जानकारी वीर सैनिक सामुदायिक भवन की आधारशिला रखने के दौरान दी। उन्होंने बताया कि ककीरा स्वास्थ्य केंद्र को स्तरोन्नत करने और कस्बे के लिए मल निकासी योजना तैयार करने की दिशा में भी काम किया जा रहा है।

ककीरा में अग्निशमन व्यवस्था के लिए 1.69 करोड़ मंजूर, दो लाख लीटर से अधिक होगा जल भंडारण

चंबा/ककीरा

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भाटियात विधानसभा क्षेत्र के ककीरा कस्बे में 28 लाख रुपये की लागत से बनने वाले वीर सैनिक सामुदायिक भवन की आधारशिला रखी। इस अवसर पर उन्होंने सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के योगदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि ककीरा और बकलोह क्षेत्र का भारतीय सेना में विशेष योगदान रहा है तथा यहां के अनेक परिवारों की पीढ़ियां देश की सुरक्षा और सम्मान के लिए सेना में सेवाएं देती रही हैं।

ककीरा में अग्निशमन व्यवस्था के लिए 1.69 करोड़ मंजूर, दो लाख लीटर से अधिक होगा जल भंडारण

स्वास्थ्य केंद्र के उन्नयन और मल निकासी योजना पर काम

कुलदीप सिंह पठानिया ने ककीरा और आसपास के क्षेत्रों में जारी विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि ककीरा स्वास्थ्य केंद्र को स्तरोन्नत किया जाएगा। कस्बे में मल निकासी योजना के लिए भी प्रस्ताव तैयार किया गया है। उन्होंने क्षेत्र में सड़क नेटवर्क के विस्तार के लिए उठाए जा रहे कदमों का उल्लेख किया। इसके साथ ही द्रमण-चुवाड़ी-चंबा-तीसा-पांगी सड़क को राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण के तहत लाने और प्रस्तावित सुरंगों के निर्माण में सहयोगात्मक दृष्टिकोण अपनाने की बात कही।

ककीरा में अग्निशमन व्यवस्था के लिए 1.69 करोड़ मंजूर, दो लाख लीटर से अधिक होगा जल भंडारण

विधानसभा अध्यक्ष ने विकसित भारत 2047 के लक्ष्य का उल्लेख करते हुए कहा कि इसे प्राप्त करने के लिए राज्यों का आर्थिक रूप से सशक्त होना आवश्यक है। उन्होंने प्रदेश और चंबा जिले के प्राकृतिक संसाधनों से केंद्र सरकार को प्राप्त होने वाले राजस्व में हिमाचल प्रदेश को अनुपातिक हिस्सा दिए जाने पर बल दिया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष कैप्टन पूर्ण सिंह थापा ने विधानसभा अध्यक्ष को सम्मानित किया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पूर्व सैनिक और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related Topics: •