लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कन्नौज रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा: निर्माणाधीन लेंटर गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, राहत कार्य जारी

हिमाचलनाउ डेस्क | 11 जनवरी 2025 at 4:09 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

कन्नौज रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा हुआ है, जहां एक निर्माणाधीन लेंटर गिरने से मलबे में कई मजदूर दब गए। राहत और बचाव का काम अभी भी जारी है।

जानकारी के अनुसार, कन्नौज रेलवे स्टेशन पर सौंदर्यीकरण कार्य के तहत एक बिल्डिंग का निर्माण चल रहा था। इस दौरान रेलवे स्टेशन की दूसरी मंजिल पर स्थित छत का लेंटर अचानक गिर पड़ा। इस घटना में 35 से 40 मजदूर मलबे में दब गए। अब तक 6 मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि बाकी मजदूरों को निकालने के लिए बचाव दल ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है।

घटना के तुरंत बाद जिले के डीएम, मंत्री, एसपी और रेलवे के अफसर घटनास्थल पर पहुंच गए। हादसे की जानकारी मिलने के बाद घायल मजदूरों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती किया जा रहा है। प्रशासन ने इस हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है और राहत कार्य को तेजी से अंजाम दिया जा रहा है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]